*हरिद्वार पुलिस*
- परिजनों से बिछुड़ी बुजुर्ग महिला को मिलाया उसके परिजनों से
परिजनों द्वारा हरिद्वार पुलिस का धन्यवाद किया गया
दिनांक 17-7-2025 को मनसा देवी दर्शन के लिये आयी एक बुजुर्ग श्रद्धालु महिला पदमा निवासी उल्लासनगर मुम्बई मनसा देवी में अपने परिजनों व साथ आये लोगों से बिच्छड़ गयी थी।
जो मनसा देवी में का0 आशीष कवि को मिली जो उक्त बुजुर्ग श्रद्धालु महिला को नरेन्द्र सिंह सेक्टर पुलिस अधिकारी 19 के पास लाया,
बुजुर्ग श्रद्धालु महिला अपने परिजनों से बिच्छुड़ने से बहुत घबरायी कांप रही थी, जिन्हें मेरे द्वारा सांत्वना देकर उनके मोबाइल में मौजूद उनके भाई हरीश से सम्पर्क किया तो उनके भाई द्वारा बताया वह मनसा देवी रोपवे में नीचे चले गये हैं।
जिसके बाद बुजुर्ग महिला को अपने साथ रोपवे से नीचे लाकर सकुशल उनके भाई हरीश से मिलवाया गया ।
परिजनों द्वारा हरिद्वार पुलिस का धन्यवाद किया गया।

