April 17, 2026 12:09 pm

Category: समाज-संस्कृति

एक बार फिर रचा इतिहास खानपुर विधायक उमेश कुमार के द्वारा 18 दिसम्बर को के. वी. इन्टर कॉलेज लक्सर में 151 निर्धन गरीब और अनाथ कन्याओं का सामूहिक विवाह । रिपोर्ट मेहरबान मलिक लंढौरा । खानपुर विधायक उमेश कुमार वरिष्ठ पत्रकार द्वारा ने 18 दिसंबर को के.वी. इण्टर कॉलेज लक्सर में एक बार फिर इतिहास रचकर 151 कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया, जिसकी सभी तैयारी पूरी पहले ही कर ली गई थी, विवाह की तैयारियों की ओर एक नजर में खानपुर विधायक उमेश कुमार वरिष्ठ पत्रकार आज बृहस्पतिवार को लक्सर किसान विद्यालय इंटर कॉलेज में सभी व्यवस्थाओं व विवाह स्थल के दौरान उन्होंने कॉलेज के छात्रों से भी मुलाकात करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को 18 दिसंबर 2025 दिन बृहस्पतिवार को सभी जिम्मेदारियों के सामूहिक विवाह समारोह में सभी क्षेत्रवासियों को भी आमंत्रित कर सभी के साथ खुशी के पलो को बिताते नजर आये इस दौरान खानपुर विधायक उमेश कुमार ने लक्सर के किसान विद्यालय इंटर कॉलेज के मैदान में सामूहिक विवाह का कार्यक्रम बड़े ही धूम धाम के साथ सम्पन्न किया । इस विवाह कार्यक्रम में निर्धन गरीब परिवार की कन्याओं का कन्यादान की रस्म अदा की गगी। और सभी धर्मो की गरीब निर्धन कन्याओं का विवाह उनके रीति रिवाज के अनुसार कराया। उन्होंने कहा की कन्यादान सबसे बड़ा दान है। कन्याओं को विवाह के समय यह महसूस नहीं होना चाहिए कि उनके विवाह में किसी प्रकार की कोई कमी रही हो और उनका विवाह एक परिवार की तरह संपन्न कराया उन्होंने सभी क्षेत्रवातियों को इस सामूहिक विवाह में आने वालो का भव स्वागत करके उन्हे अच्छे से जलपान कराया अपने सभी सहयोगी को उनके कार्यों को संभालते हुए देखकर प्रसन्न हुए सभी साथियों के साथ बैठक ली। और अपने जन्मदिवस के शुभ अवसर पर सांस्कृतिक कार्यकम प्रातः 10:00 बजे आमन्त्रित किया गया है

Read More »

हरिद्वार, कनखल। कनखल स्थित पीली कोठी, चिदानंद आश्रम शेखपुरा, निकट बैरागी कैंप में सोमवार, 8 दिसंबर को श्री हनुमान जी महाराज की प्रतिमा स्थापना एवं महंत स्वामी रामानंद जी महाराज का 60वां जन्मदिवस बड़े धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में दूर-दूर से आए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। दो दिनों से श्रद्धालु लगातार लाइन में खड़े होकर स्वामी रामानंद जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, देहरादून और हरिद्वार सहित अनेक शहरों से भक्तों का आगमन लगातार जारी रहा। वातावरण में भजन, प्रसाद वितरण और जयकारों की गूंज छाई रही। इस आयोजन की भव्यता का जायजा लेने के लिए तेज़ न्यूज़ इंडिया परिवार की टीम भी मौके पर पहुंची और ताजा स्थिति का विवरण संकलित किया।

Read More »

बिना दहेज की सगाई बनी मिसाल, सिर्फ 1 रुपये लेकर की सगाई एंकर– खानपुर क्षेत्र में दहेज प्रथा के खिलाफ एक प्रेरक मिसाल सामने आई है। भगवानपुर चंदनपुर गांव के ऋषि चौधरी ने अपने बेटे शिवम चौधरी की सगाई में दहेज के रूप में सिर्फ 1 रुपया स्वीकार कर समाज को मजबूत संदेश दिया है।मानपुर आदमपुर झबरेड़ा में 6 दिसंबर को होने वाली शादी से पहले लड़की पक्ष सगाई के लिए लड़के के घर पहुंचा। यहां ऋषि चौधरी ने पारिवारिक परंपरा निभाते हुए बिना दहेज सगाई की। उनका कहना है कि बच्चों को शिक्षा और संस्कार देना ही सबसे बड़ा धन है। वे अब तक 10 बच्चों की शादी बिना दहेज के करा चुके हैं। लड़की के मामा और मौसा ने इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि इससे लड़की पक्ष पर बोझ कम होता है और हर परिवार सम्मानपूर्वक बेटी की शादी कर सकता है।

Read More »

संविधान दिवस के अवसर पर संवैधानिक अधिकार बचाओ भाईचारा बनाओ महारैली स्थान राज्य के इंटर कॉलेज, मैदान निकट महावीर चौक, मुजफ्फरनगर भीम आर्मी के समस्त कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी अधिक से अधिक संख्या में पहुंच गए और ग्राउंड पूरा सज चूका है हम आपके स्वागत के लिए अपने सारे काम-काज छोड़ कर संविधान और हमारे अधिकार 26 नवंबर को जिला मुजफ्फरनगर की धरती पररुतबा मेरे सर को आपके संविधान से मिला है, यह सम्मान भी मुझे तेरे संविधान से मिला है। औरों को जो मिला है वो मुक़द्दर से मिला होगा, हमें तो मुक़द्दर भी आपके संविधान से मिला है।”आज हम उस पवित्र ग्रंथ को नमन करते हैं जिसने इस देश को समानता, सम्मान, अधिकार और साहस का बल दिया। परम पूज्य बाबा साहेब की दूरदृष्टि से रचा गया हमारा संविधान हम सबके संघर्षों का मार्गदर्शक और उम्मीदों का आधार है। आज का दिन केवल उत्सव नहीं—यह शपथ का दिवस है। परम पूज्य बाबा साहेब द्वारा प्रदत्त न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के अद्वितीय मूल्यों को मजबूत रखना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।आओ, शपथ लें — हम अपने संविधान, अपने अधिकारों और अपने न्याय की रक्षा में सदैव दृढ़ रहेंगे।मुजफ्फरनगर रैली में चंद्रशेखर को जाट समाज दिया ट्रैक्टर और हल |”रास्ते मुश्किल हैं, थकान भी होती है, लेकिन जब आपके साथ देखता हूँ तो हर दर्द भूल जाता हूँ। मुजफ्फरनगर, मैं आ रहा हूँ… सिर्फ भाषण देने नहीं, बल्कि अपने भाइयों के गले मिलने, अपनी बहनों का हौसला बढ़ाने और बुजुर्गों का आशीर्वाद लेने। यह नीला झंडा सिर्फ एक कपड़ा नहीं, हमारे स्वाभिमान का कफन और ताज दोनों है

Read More »

लंढौरा सहकारी समिति का शपथ ग्रहण संवाददाता मेहरबान मलिक लंढौरा बहुउद्देशीय किसान सेवा सहकारी समिति के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने बुधवार को शपथ ग्रहण कर समिति को मजबूती देने का संकल्प लिया। समारोह में सभापति कुलदीप चौधरी, उपसभापति नूर आलम और सभी डायरेक्टरों को मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिस्वरानन्द ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में पूर्व चेयरमैन चौधरी बीजेन्द्र सिंह ने कहा कि वे 40 वर्षों से सहकारी समिति की राजनीति से जुड़े हैं, लेकिन पहली बार एक सक्षम बोर्ड चुना गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछला बोर्ड भ्रष्टाचार में लिप्त रहा और समिति के संसाधनों का दुरुपयोग किया गया। उन्होंने कहा कि अब हर गांव में बीज व खाद की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी ताकि किसान परेशान न हों। स्वामी यतिस्वरानन्द ने कहा कि समिति पहले बेहद कमजोर हो गई थी और किसानों को लाभ मिलना बंद हो गया था। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. नसीम ने समिति भवन हेतु दो बीघा जमीन का प्रस्ताव दिया है, जबकि जिला पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने भवन उपलब्ध कराने की घोषणा की है। राजेंद्र चौधरी ने कहा कि सरकार किसानों की सभी सहकारी समितियों को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि किसानों की विभिन्न मांगों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंजूरी दे दी है

Read More »

‘हर काम देश के नाम’ *भारतीय सेना की रैम डिविजन द्वारा सैन्य अभ्यास ’रैम प्रहार’ का सफल आयोजन* शनिवार, 22 नवम्बर 2025 भारतीय सेना की खड़ग कोर के अंतर्गत आने वाली रैम डिविजन ने एक्सरसाइज ‘रैम प्रहार’ का सफलतापूर्वक आयोजन किया। लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार, जीओसी–इन–सी, पश्चिमी कमांड, ने हरिद्वार में 22 नवम्बर 2025 को अभ्यास के समापन पर सैन्य अभ्यास का निरीक्षण और मान्यकरण किया। यह एक प्रमुख एकीकृत सशस्त्र सेना एवं सेवाओं का युद्धाभ्यास था, जो भारतीय सेना के आधुनिक, अनुकूलनशील, तेजी और तकनीक-सक्षमता की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है। इस अभ्यास ने सेना की परिचालनिक तेजी, बहु-क्षेत्रीय क्षमताओं तथा भूमि, वायु और साइबर सभी क्षेत्रों में वास्तविक समय में निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि की है। वर्तमान संवेदनशील क्षेत्रीय सुरक्षा परिस्थितियों को देखते हुए यह सैन्य तैयारी, प्रतिरोधक और रणनीतिक दृढ़ शक्ति को रेखांकित करता है। अभ्यास से पहले, रैम डिविजन ने विभिन्न युद्धाभ्यास ड्रिल्स और टैक्टिक्स, टेक्नीक एवं प्रोसीजर (TTPs) का सत्यापन किया। अभ्यास के दौरान क्वचित सेना, पैदल सेना, इंजीनियर तथा आर्मी एविएशन के द्वारा गतिशील युद्धक्षेत्र में समन्वय के साथ अभियान संचालित किया गया। अत्याधुनिक उपकरणों का उपयोग, ISR (इंटेलिजेंस, सर्विलांस और रिकॉनिसेंस) एकीकरण, AI आधारित निर्णय सहायता तंत्र तथा नेटवर्क-सक्षम कमांड एवं कंट्रोल सिस्टम के प्रयोग ने यह दर्शाया कि भारतीय सेना जटिल और तकनीक-प्रधान युद्धक्षेत्रों में विजय प्राप्त करने की सेना की क्षमता रखती है। एक्सरसाइज ‘रैम प्रहार’ भारतीय सेना की उस अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है जिसके माध्यम से वह समन्वय, नवाचार और जनता के साथ अपने मजबूत संबंधों से शक्ति प्राप्त करते हुए फुर्तीला, लचीला और भविष्य के लिए तैयार बने रहने का संकल्प रखती है

Read More »

कोतवाली लक्सर साइबर अपराध के प्रति सौरभ राठौर पुत्र मेमचन्द व आकाश राठौर पुत्र सुशील निवासी ग्राम तिलकपुरी, लक्सर हरिद्वार पुलिस व STF की संयुक्त कार्रवाई लक्सर हरिद्वार पुलिस द्वारा इन्टरनेशनल लेवल पर साइबर फ्रॉड गैंग का एक अन्य सदस्य गिरफ्तार ऑनलाइन लोन दिलाने, अश्लील वीडियो और शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश पश्चिम बंगाल की महिला के सम्पर्क में था आरोपी दोनों संयुक्त टीमें कर रही है साइबर अपराध की गहन जाँच दिनांक 17.11.2025 को एसटीएफ उत्तराखण्ड, देहरादून द्वारा भारत के विभिन्न राज्यों में रहने वाले लोगों को फर्जी कॉल कर लोन दिलाने, शेयर मार्केट में अधिक मुनाफा कमाने का लालच देने तथा अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर ऑनलाइन ठगी करने वाले साइबर गैंग की जांच हेतु हरिद्वार पहुंची उनकी जांच में सामने आया कि ठगी से हड़पे गए रुपये जनपद हरिद्वार के थाना लक्सर क्षेत्र में रहने वाले व्यक्तियों के नाम पर खोले गए बैंक खातों में ट्रांसफर किए जा रहे थे। इसके अतिरिक्त, बैंक खातों से लिंक संदिग्ध मोबाइल नंबर भी लक्सर क्षेत्र में सक्रिय पाए गए। इसी क्रम में सौरभ राठौर पुत्र मेमचन्द निवासी ग्राम तिलकपुरी, लक्सर को 17.11.2025 को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर कोतवाली लक्सर पर मु0अ0सं0 1156/25, धारा 318/61(2) बीएनएस एवं 66C/66D आईटी एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया आरोपी सौरभ राठौर से पूछताछ में आकाश पुत्र सुशील निवासी तिलकपुरी, लक्सर तथा पश्चिम बंगाल निवासी एक युवती का नाम प्रकाश में आया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार ऑनलाइन ठगी में शामिल गैंग की गिरफ्तारी हेतु कोतवाली लक्सर पुलिस द्वारा विशेष टीम गठित की गई गठित पुलिस टीम द्वारा लगातार सुरागरसी व पतारसी करते हुए दिनांक 18.11.2025 को देहरादून से आकाश राठौर पुत्र सुशील निवासी ग्राम तिलकपुरी, थाना लक्सर, हरिद्वार को गिरफ्तार किया गया

Read More »

मुख्यमंत्री के निर्देशन में धर्म नगरी को साफ-स्वच्छ बनाने के लिए एवं जनपद के सभी प्रवेश द्वारों का सौंदर्यीकरण करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संबंधित अधिकारियों के साथ ली महत्वपूर्ण बैठक।

Read More »